Advertisement Carousel

कांग्रेस नेता सुधांशु मिश्रा गिरफ्तार, जमीन घोटाले में धोखाधड़ी का केस दर्ज

बिलासपुर: बिलासपुर में एक बड़े जमीन घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुधांशु मिश्रा की गिरफ्तारी हुई है। सरकंडा थाना पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला?

पीड़ित रजनीश साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुधांशु मिश्रा ने उसे जमीन दिलाने के नाम पर धोखा दिया। पुलिस ने इस मामले में पुरानी फाइलों की जांच की और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की।

आरोप और पुलिस की जांच

  • सुधांशु मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने का झांसा दिया।
  • पुलिस ने मामले की पड़ताल के बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी (IPC की धारा 420) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
  • फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

सुधांशु मिश्रा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और संभव है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

error: Content is protected !!