Advertisement Carousel

फ्रांस को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की 6 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, विश्व बैंक ने जारी किया आंकड़ा

दिल्ली / सकल घरेलू उत्पाद के मामले में फ्रांस को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश। 2017 के लिए विश्व बैंक ने जारी किया आंकड़ा।

फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। विश्व बैंक ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक पिछले एक दशक में भारत ने अपनी जीडीपी में दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि इसी दौरान एशिया में चीन काफी पीछे चला गया है।

आंकड़ों के मुताबिक भारत की कुल जीडीपी पिछले वित्त वर्ष में 2.597 ट्रिलियन डॉलर रही, वहीं फ्रांस की जीडीपी 2.582 ट्रिलियन डॉलर रही। विश्व बैंक ने कहा है कि भारत में जीएसटी लागू होने के बाद अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जताई गई है जबकि 2019 में 7.8% भारत की जीडीपी का अनुमान है। उम्मीद ये भी की जा रही है कि 2032 तक भारत तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

प्रमुख बिंदु
– फ्रांस से ज्यादा भारत की जीडीपी
– 2017 के लिए विश्व बैंक के आंकड़े
– जीएसटी के बाद जीडीपी में उछाल
– 2018-19 में भारत की जीडीपी 7.4% रहने की उम्मीद
– 2019 में 7.8% भारत की जीडीपी का अनुमान
– 2032 तक भारत तीसरा सबसे बड़ा देश होगा

error: Content is protected !!