Advertisement Carousel

फीफा विश्व कप – फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंचा क्रोएशिया

शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाली टूर्नामेंट में अब तक अजेय क्रोएशिया की टीम 20 साल बाद जब विश्व कप सेमीफाइनल में उतरी तो उसके सामने प्रतियोगिता की अपने प्रदर्शन से सबको चौंका देने वाली इंग्लैंड की मजबूत चुनौती थी। इंग्लैंड ने खेल के शुरूआत में क्रोएशिया के खिलाफ गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

खेल के पांचवे मिनट में इंग्लैंड ट्रीपीयर ने फ्री किक के द्वारा गोल कर दिया। लेकिन खेल के 68 वें मिनट में क्रोएशियाई खिलाड़ी परसेचिच ने भी एक गोल कर मुकाबले का दिलचस्प बना दिया। इसके बाद खेल के 90 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई जिसके चलते खेल अतिरिक्त समय तक चला गया। अतिरिक्त समय के पहले हाफ में भी दोनों टीमें बराबरी पर रही। लेकिन अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में क्रोएशिया फारवर्ड मार्योमांजूकिच ने गोल दागकर क्रोएशिया को 2-1 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद कोई और गोल नहीं हो पाया और इस तरह से इंग्लैंड को हराकर क्रोएशिया ने फाइनल में जगह पक्की कर ली। रविवार को फाइनल खेला जाएगा जिसमें फ्रांस और क्रोएशिया की टीम आमने-सामने होगी।

आंकड़ो की अगर बात करे तो इंग्लैंड और क्रोशिया की टीमों के बीच विश्वकप में ये पहली भिड़ंत थी। हालांकि दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे पहले 7 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके थे। इंग्लैंड ने 4 बार जीत दर्ज की है जबकि क्रोएशिया के हाथ 2 जीत लगी थे। इंग्लैंड ने 1990 में विश्व कप में चौथा स्थान हासिल किया था। टीम का प्रदर्शन प्रतियोगिता मे शानदार रहा। ग्रुप दौर में 2 जीत और एक हार के साथ उन्होने अंतिम 16 में स्थान बनाया। प्री क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने कोलंबिया को हराने में सफलता पाई। इसके बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल में स्वीडन को 2-0 से हरकार सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इंग्लिश टीम विश्व कप की तीसरी सबसे युवा टीम है। टीम ने स्वीडन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया है। टीम ने अब तक प्रतियोगिता में 11 गोल किए है। जिसमे से 6 गोल टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान हैरी केन ने किए । केन प्रतियोगिता के शीर्ष स्कोरर भी है।

दूसरी तरफ क्रोएशिया की टीम ने 20 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची । इससे पहले वह 1998 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम के 8 खिलाड़ियो ने प्रतियोगिता में गोल किए। टीम का प्रदर्शन प्रतियोगिता में अब तक शानदार रहा।

क्रोएशिया ने सेमीफाइनल तक का रास्ता बेहद ही बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तय किया है। उसने डेनमार्क और रूस के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल कर अंतिम-4 में जगह बनाई। सेमीफाइनल से पहले टीम ने 5 मुकाबले खेले और सभी में उन्हे जीत हासिल हुई है।

error: Content is protected !!