भिलाई के जुनवानी स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर में स्मृतिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से मैनेजर और महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मैनेजर पर ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को उपलब्ध कराने का आरोप है, जबकि महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों को बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, करीब 4 लाख रुपये कीमत के, और ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा देह व्यापार से जुड़े दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
