Advertisement Carousel

लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, 60 यात्री बाल-बाल बचे

बिलासपुर। बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का दायां पहिया अचानक फट गया। टायर फटने के बाद पहिए में आग लगने की भी जानकारी सामने आई। घटना से विमान में सवार करीब 60 यात्रियों में हड़कंप मच गया, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब ढाई घंटे के सफर के बाद विमान बिलासा एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। इसी दौरान रनवे पर उतरते समय विमान का दायां टायर फट गया। टायर फटने के बाद विमान को सुरक्षित तरीके से रोका गया और यात्रियों को बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित टीमों ने मोर्चा संभाला। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में खराबी के कारण बिलासपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

error: Content is protected !!