Advertisement Carousel

विदेशी मुद्रा भंडार ने रचा इतिहास, 729.33 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर भारत

नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया सर्वकालिक रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 21 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को 728.49 अरब डॉलर का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।


भंडार में इस तेज बढ़ोतरी में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (FCA) और स्वर्ण भंडार की अहम भूमिका रही। सप्ताह के दौरान FCA 9.48 अरब डॉलर बढ़कर 591.33 अरब डॉलर हो गया, जबकि स्वर्ण भंडार का मूल्य 2.80 अरब डॉलर बढ़कर 114.22 अरब डॉलर पहुंच गया।


विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देश की बाहरी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूत संकेत माना जा रहा है। इससे वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव, आयात भुगतान और रुपये पर दबाव जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत को अतिरिक्त सुरक्षा कवच मिलता है।


जानकारों के मुताबिक हाल के महीनों में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने और RBI की विभिन्न डॉलर-आकर्षित करने वाली व्यवस्थाओं से भी रिजर्व को मजबूती मिली है। अगस्त के तीसरे सप्ताह तक विशेष व्यवस्थाओं के जरिए करीब 72.8 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह जुटाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!