रायपुर, 2 सितंबर 2026। प्रदेश में बिना वैध अनुज्ञा चिकित्सा कार्य करने वालों और अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दस्तावेजों और वैध अनुमति की जांच की जा रही है।
रायगढ़ जिले में भी लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुज्ञा उपचार अथवा चिकित्सा-शल्य चिकित्सा करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि झोलाछाप या अपंजीकृत व्यक्तियों से इलाज कराने के बजाय शासकीय स्वास्थ्य केंद्र या पंजीकृत चिकित्सक से ही उपचार कराएं।
