कोरिया / प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 01 मई मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया आ रहे है।
उनके आगमन के पहले स्थानीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा की और बताया कि मनेन्द्रगढ़ में श्रम शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन है जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सोशल मीडिया में मनेन्द्रगढ़ को राजस्व जिला या पुलिस जिला बनाने की खबरों पर कहा कि ऐसी कही कोई बात अभी तक नही है। मनेन्द्रगढ़ को जिला या पुलिस जिला बनाये जाने को लेकर चल रही बाते सब विरोधियों का काम है जो झूठी है। अफ़वाह फैला रहे है लोग। हमें मुख्यमंत्री जी से बड़ी उम्मीदें है वो कोई न कोई सौगात जरूर देंगे।
देखें वीडियों… और क्या कहा विधायक श्यामबिहारी ने..
बता दे कि एक लंबे समय से मनेंद्रगढ़वासी एक अलग जिले की मांग कर रहे है पर अभी तक इनकी मांगो को प्रदेश के मुखिया अनसुना करते रहे है, अब जब डॉ रमन का यह दौरा कार्यक्रम तय हुआ है तो स्थानीय लोगों विपक्षी राजनैतिक पार्टी के लोगों द्वारा यह चर्चा का खास विषय बना हुआ है और यही वजह है कि सोशल मीडिया में जिला बनाए जाने या पुलिस जिला घोषित किये जाने को लेकर तमाम पोस्ट लगातार मिल रहे है।
खैर अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तीसरी पारी के अंतिम वर्ष पहली बार मनेन्द्रगढ़ तो आ जरूर रहे हैं पर इलाके के लोगों के लिए कौन स तौहफा ला रहे है।
