कोरिया / जिले के ग्राम कूडेली में नाबालिग बालिका के दुष्कर्म व हत्या मामले के बाद प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह ने उनके परिजनों से मुलाकात किया व दिलासा देते हुए कहा कि कोई भी दिक्कत परेशानी आए तो हम आपके साथ है।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने एक ट्वीट भी किया था और प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को घटना पर वजह बताया था, श्री सिंगदेव ने ट्वीट में लिखा था कि इंसान के रूप में भेडिए आज़ाद घूम रहे हैं। मालूम ही नहीं पड़ता की कब कोई मासूम इनकी हवस का शिकार हो जाती है और अब ट्वीट के बाद वह स्वयं जिले के कई कांग्रेस नेताओं के साथ पीड़ित पक्ष के परिजनों से मिलने, दुख व्यक्त करने पहुँचे है।
इधर पीड़ित की माँ का भी बयान आया है उन्होंने मांग की है कि जिस तरह बेटी के शरीर पर चाकू के निशान थे उसे जैसे तड़पा कर मारा गया है उसी तरह आरोपियों को फाँसी दी जाए।
आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयोजित प्रेसवार्ता में दी थी कि पिछले 25 अप्रैल को सूचक बनवारी लाल राजवाडे़ पिता अमोल साय राजवाड़े उम्र 35 साल जाति रजवार सा. बांधपारा कुडेली का थाना पटना में बताया कि एक अज्ञात बालिका का शव कोड़ाकू पारा मउहारी में महुआ पेड़ से फासी लगाकर लटका हुआ है। सूचना पर घटना स्थल पर त्वरित रूप से पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल शर्मा, थाना प्रभारी पटना एवं क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। थाना पटना में मर्ग क्र. 28/18 धारा 174 जा. फौ. कायम कर जांच पंचनामा में लिया गया। मर्ग जांच एवं शार्ट पी.एम.रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि मृतिका के साथ व्यक्ति के द्वारा बलात्कार कर मारपीट हत्या कर मृतिका को फांसी पर लटका दिया है। जिस पर थाना पटना में अपराध क्र.89/18 धारा 376(क) 376(2)(ध) 302,201,363,366 भादवि. एवं 06 पाक्सो एक्ट कायम किया गया।
चूंकि मामला नाबालिक बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पतासाजी के दौरान पाया कि मृतिक को दिनांक 24.04.18 के रात्रि 8.00 बजे लगभग ग्राम कसरा के कृष्णा तिर्की उर्फ दुर्गा एवं अन्य दो लोगो के द्वारा बहला फुसला कर मोटर सायकल क्र.साजी 16 सीडी0328 में बैठाकर ग्राम तोलगा थाना खडगवां शादी में ले गया हैं। जानकारी पर संदेही कृष्णा तिर्की उर्फ दुर्गा के द्वारा घटना दिनांक 24.04.2018 को रात्रि में मृतिका के साथ बलात्कार करना एवं मृतिका के द्वारा अपने घर ले जाने एवं साथ रखने का दबाव बनाने पर विवाद होने के कारण मृतिका को मारपीट कर हत्या कर दिया था। हत्या की बात को छुपाने के लिए मृतिका के गले में गमछा बांधकर फांसी पर महुआ के पेड़ में लटका देना बताया। आरोपी कृष्णा के द्वारा सम्पूर्ण घटना क्रम को घटित करना स्वीकार किया। नाबालिक मृतिका को घर से कृष्णा तिर्की के साथ मोटर सायकल से भगाने में गोरेलाल खलखों पिता जीवन लाल उम्र 18 साल सा. कसरा गौटियापारा थाना पटना एवं एक अन्य आरोपी सहयोग किये है। प्रकरण में आरोपीयों को गिरफतार किया है।
