Advertisement Carousel

डेलीनिड्स की आड़ में अवैध शराब बिक्री का आरोप, VIDEO वायरल


फोन-पे भुगतान का स्क्रीनशॉट भी सामने आया, कार्रवाई की मांग तेज


गरियाबंद/राजिम। गोबरा नवापारा के इंदिरा मार्केट स्थित एक डेलीनिड्स दुकान पर अवैध शराब बिक्री के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। दुकान में शराब बेचे जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ शराब खरीद के भुगतान का फोन-पे स्क्रीनशॉट भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक, राजिम नगर के एक वार्ड पार्षद ने कथित रूप से स्टिंग ऑपरेशन कर यह वीडियो तैयार किया है। वायरल वीडियो में डेलीनिड्स दुकान के भीतर शराब बिक्री होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान की आड़ में रातभर अवैध शराब बेची जाती है।


मामले के सामने आने के बाद नगरवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शहर में खुलेआम हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।


इधर, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है। हालांकि, अब तक संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


नगरवासियों ने मांग की है कि वायरल वीडियो और भुगतान के स्क्रीनशॉट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!