Advertisement Carousel

जिला अस्पताल से बाल अपचारी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

Business concept.

कोरबा। कोहड़िया स्थित नए बाल संप्रेक्षण गृह से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया बाल अपचारी मौका पाकर फरार हो गया। वह POCSO मामले में निरुद्ध था। घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक बाल अपचारी ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद संप्रेक्षण गृह के स्टाफ के साथ उसे इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौका मिलते ही वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग टीमें गठित कर फरार बाल अपचारी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी कर रही है। मामले में अस्पताल और संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!