Advertisement Carousel

CGPSC घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार

Oplus_16908288

चेतन बोरघारिया को विशेष कोर्ट ने 6 दिन की ED रिमांड पर भेजा, उत्कर्ष चंद्राकर से व्हाट्सएप चैट मिलने का हवाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई में चेतन बोरघारिया और मामले से जुड़े उत्कर्ष चंद्राकर के बीच व्हाट्सएप चैट सामने आने का हवाला दिया गया है। इसी आधार पर जांच एजेंसी ने उनसे मामले से जुड़े तथ्यों, संपर्कों और संभावित लेन-देन को लेकर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी।

अदालत से रिमांड मिलने के बाद ED अब चेतन बोरघारिया से CGPSC गड़बड़ी मामले में उनकी कथित भूमिका और अन्य संबंधित लोगों से संपर्क को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी इस मामले में सामने आए डिजिटल साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों की भी पड़ताल कर सकती है।

CGPSC मामले में ED की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी लोगों से पूछताछ अथवा कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!