Advertisement Carousel

बस्तर में बाढ़ का कहर, डोंगाघाट से 18 लोगों का एयरलिफ्ट रेस्क्यू


रायपुर, 27 सितंबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। बस्तर जिले के डोंगाघाट क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। कई ग्रामीण और छोटे बच्चे छतों पर फंस गए।


हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। रविवार को भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वायुसेना के जवानों ने बाढ़ के बीच फंसे 18 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


रेस्क्यू अभियान की निगरानी बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने की। प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के साथ लोगों को नावों और अन्य संसाधनों के जरिए सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाने का काम लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!