सुधा यादव को कर्नाटक की जिम्मेदारी
राष्ट्रपति ने जारी किए नियुक्ति आदेश, राज्यपालों में बदलाव से प्रशासनिक हलचल
नई दिल्ली। देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और बदलाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जारी जानकारी के मुताबिक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, ओम प्रकाश माथुर को केरल, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, बृज मोहन राम को ओडिशा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम और राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों में डॉ. सुधा यादव का नाम खास है। नई सूची में वह महिला नियुक्ति के तौर पर शामिल हैं। छह राज्यों में राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव के इस फैसले पर अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर रहेगी।
