Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 6 दिसंबर को होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत पात्र अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

व्यापमं के जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिली राहत

भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद व्यापमं ने पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर देने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने का फैसला किया है। इससे संबंधित पात्र उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिल सकेगा।

अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

शिक्षक और सहायक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त करें। आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!