Advertisement Carousel

IPS रतनलाल डांगी मामले में पारुल माथुर बनीं महिला प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के IPS रतनलाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में शासन ने IPS पारुल माथुर को महिला प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। शासन की ओर से कोर्ट में जवाब पेश कर बताया गया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए हैं, जिसके आधार पर रतनलाल डांगी को आरोप पत्र जारी किया गया है।

वहीं, इस मामले में IPS प्रशांत अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। अब पारुल माथुर शासन की ओर से मामले की पैरवी से जुड़ी प्रस्तुतकर्ता अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!