Advertisement Carousel

धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण: सीएम साय

मुख्यमंत्री बोले—निर्णय से अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक, कोलता समाज के भवनों के लिए 80 लाख रुपए देने की घोषणा


रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण बताया। रायगढ़ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय दूरगामी महत्व रखता है और इससे अवैध धर्मांतरण पर भी रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री साय कोलता समाज द्वारा आयोजित नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों को नुआखाई और शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोलता समाज शिक्षित, संगठित और प्रगतिशील है। शिक्षा, कृषि और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज का योगदान उल्लेखनीय है।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत पुसौर में कोलता समाज के भवन के लिए 50 लाख रुपए और ग्राम कोतरलिया चंडी डोंगरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।


छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों के आयोजन पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों से प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!