Advertisement Carousel

नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, पिता समेत चार लोग डूबे

बच्चों को बचाने नदी में उतरे पिता भी डूबे, दो के शव बरामद; तलाश जारी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर में तीन बच्चों समेत चार लोगों के नदी में डूबने की घटना सामने आई है। बच्चों को डूबता देख पिता उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन वे भी हादसे का शिकार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अब तक पिता और एक पुत्र के शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में तलाश अभियान जारी है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!