कालीबाडी का उन्नीसवां वार्षिकोत्सव, गायक लखबीर सिंह लक्खा ने बाँधा समां

कोरिया / मनेन्द्रगढ – शहर के कालीबाडी में मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में आयोजन के पहले दिन देश के ख्याति प्राप्त भजन गायक कलाकार लखबीर सिंह लक्खा ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को बांधे रखा। आयोजन के दूसरे दिन मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री कालीबाडी का 19वां वार्षिकोत्सव मनेन्द्रगढ में 1 और 2 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के श्रीश्री जय मां भवानी पूजा समिति, श्रीराम सेवा समिति एंव पोद्दार परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई। सोमवार 1 अगस्त को माता की चैकी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुंबई से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा माता का गुणानुवाद किया गया। उन्होनें इस मौके पर एक से बढकर एक प्रस्तुति दी।

IMG-20160802-WA0154आयोजन की शुरूवात मां काली की पूजा अर्चना से हुई। इस अवसर पर विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, मधु पोद्दार समेत अन्य जनों ने मां की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंच पर मौजूद गायक लखबीर सिंह लक्खा का स्वागत विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, राजेन्द्र पोद्दार, रमेश पोद्दार, अशोक पोद्दार, केशव पोद्दार, नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के साथ राजू यादव, राज कुमार ताम्रकार, रेशु अग्रवाल, राजेश कतेला समेत श्रीश्री जय मां भवानी पूजा समिति एवं श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। इस मौकेे पर मंच का संचालन रामचरित द्विवेदी ने किया।

IMG-20160802-WA0156कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए अभिषेक टेंट हाउस के अभिषेक अग्रवाल, रकीब साउंड सिस्टम से मो0 रकीब व कैटरर भरत साहू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित नगर के प्रतिष्ठित गायक कलाकार कुंज बिहारी सोनी का स्वागत भी आयोजकों द्वारा किया गया। आयोजन में पुलिस अधीक्षक कोरिया सुजीत कुमार , महापौर चिरमिरी डमरू रेड्डी, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, सभापति नगर चिरमिरी कीर्ति वासो के साथ क्षेत्र के गणमान्यजन काफी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले समस्त जनों के प्रति पोद्दार परिवार के मधु पोद्दार ने आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!