कोरिया / महंगाई, भ्रस्टाचार व आउटसोर्सिंग के मामले में आज जोगी कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। सैकड़ो की तादात में जोगी समर्थक जेल भरो आंदोलन में शरीक हुए। प्रशासन इनकी संख्या 110 बता रहा है।
जोगी कांग्रेस के लोगो का कहना की भाजपा सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वादे के आधार पर ही सत्ता में आई थी। लेकिन उनकी सरकार ने धोखा कर आम जनता को लूट रही है। प्रदेश में जिस तरह से भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि वे छत्तीसगढ़ से बीजेपी को उखाड़ फेंकेगे। उन्होंने कहा कीमतें नीचे नहीं आ रही हैं, दाल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है, महंगाई नियंत्रित करना उनकी जिम्मेदारी है।
गिरफ्तारी देने वालो में मुख्य रूप से – पूर्व विधायक गुलाब सिंह, यवत सिंह, बिहारीलाल राजवाड़े, केशव पोद्दार, मो.शहीद, मो.रियाज कुरैशी, अजित पाण्डेय, कमलाकांत साहू, अजीत राय,रमेश कुमार देवांगन, विकाश श्रीवास्तव, शिव विस्वकर्मा, भूपेश गुप्ता, शिव महाराणा, प्रकाश पाण्डेय, कुंज बिहारी सोनी, भगवान सिंह, इंदरजीत सिंह झाबड़ा, शाहिद महमुद ने अपनी गिरफ्तारी दी।
