Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

महासमुंद के गढ़फुलझर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

महासमुंद/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गढ़फुलझर पहुंचे थे।

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और छत्तीसगढ़ की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!