Advertisement Carousel

सरगुजा जिले के महिला पदाधिकारियों ने की लाइव फेसबुक “संविलियन चाय चर्चा”

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के महिला प्रकोष्ठ जिला इकाई नें आगे बढ़कर सांगठनिक दायित्वों के निर्वाहन का भार अपनें उपर ले लिया है। गौरतलब है कि संघ ने प्रदेशभर में महिला शिक्षाकर्मियों के सक्रियता को देखते हुए प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने महिलाओं को संघ महत्वपूर्ण दायित्वभार सौंपनें का निर्णय लिया जिसका सकारात्मक प्रभाव भी लगातार सामने आ रहा है।

इसी कड़ी में आज अम्बिकापुर के महाराणा प्रताप चौक पर संघ के जिला इकाई द्वारा मोर्चे के बैनर तले घोषित “संविलियन दीप” प्रज्वलन के कार्यक्रम का आयोजन भार आपनें उपर लेते हुए दीप प्रज्वलन किया जिसमें महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ संघ के प्रदेश/जिला पदाधिकारी भी शामिल रहे। इस आयोजन की प्रमुख बात यह भी रही कि कार्यक्रम के तुरंत बाद महिला पदाधिकारियों नें “संविलियन चाय चर्चा” का भी आयोजन किया जिसमें सम्पूर्ण सहभागिता महिलाओं की ही रहीं।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला सह संचालिका श्रीमती नीतू सिंह ने पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपने एक सूत्रीय मांग संविलियन की प्राप्ति की दिशा में बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। संविलियन सेल्फी, सेल्फी विथ कम्यूनिटी, संविलियन वाल राइटिंग, संविलियन दीप प्रज्वलन, संविलियन चाय चर्चा जैसे विभिन्न आयोजन हमारे संघर्ष को और प्रभावी बनाने में काफी कारगर साबित हुआ है साथ ही इससे लगातार जन समुदाय भी हमारे संविलियन की मांग के समर्थन में खड़ा हो रहा है। उन्होनें कहा कि यह निर्णायक लड़ाई है और संविलियन प्राप्ति तक जारी रहेगी।
जिला सह संचालिका श्रीमती कंचनलता ने काव्य पंक्तियों के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि ” हम लड़ेंगे साथी-उदास मौसम के खिलाफ,हम लड़ेंगें साथी-जीवन के कतरों के लिए हम लड़ेंगे साथी-गांव की सूजी हुई आंखों वाली अध्यापिका के सम्मान के लिए हम लड़ेंगे साथी-जब तक संविलियन न हो जाए। उन्होनें कहा “कि संघर्ष करेंगे जीतेंगे इस बार न हम छोड़ेंगे”। वर्ग भेद अब कतई मंजूर नहीं होगा,हम शिक्षकीय मर्यादा में रहते हुए संयमित तरीके से संविलियन के पक्ष में लगातार अपनी बात रखेंगे।

सह संचालिका श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में कोई कोर कसर नही रख रहें है, किन्तु हमारे परिश्रम का प्रतिसाद नहीं मिल रहा है,उन्होनें अपेक्षा की कि माननीय मुख्यमंत्री जी निश्चित रूप से संविलियन के रूप में प्रतिफल देंगे।

श्रीमती आरती गिरी ने सभी शिक्षाकर्मी साथियों से 26 मई के विधानसभा संकल्प सभा के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील करते हुए कहा कि हम यह कदापि नहीं चाहते कि सरकार मजबूर होकर निर्णय करे बल्कि ये कहते हैं कि वह छत्तीसगढ़ के शैक्षिक उत्थान के लिए कारगर निर्णय ले जो कि संविलियन के रूप में हो तथा हमारे समर्थन से सरकार मजबूत हो।

श्रीमती कविता सिंह जो कि एक गृहणी हैं तथा जिनके पति शिक्षाकर्मी हैं ने अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि सबसे बड़ी समस्या वैतनिक हैं, कम वेतन होनें के बावजूद समय से न मिलना ज्यादा कष्टप्रद है, इससे घर परिवार के संचालन में व्यवस्थागत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

प्रांतीय सह संचालिका श्रीमती विनीत सिंह ने प्रांतीय निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि हम मुख्यमंत्री अथवा सरकार के खिलाफ नहीं हैं बल्कि कमेटी द्वारा निर्णय देनें में कई जा रही देरी से क्षुब्ध होकर विरोध हेतु मजबूर हैं। कमेटी द्वारा जानबूझकर की जा रही देरी शिक्षाकर्मियों को उद्विग्न कर रही है।

श्रीमती गीता द्विवेदी, श्रीमती प्रभा तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी महिला शिक्षाकर्मियों नें दिनांक 26 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने संकल्प लेते हुए जिले के सभी महिला साथियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहें तथा संविलियन की इस लड़ाई को ताकत दें। अंत में संविलियन के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

अरविंद तिवारी और रोशन का किया सम्मान– संविलियन चाय चर्चा के कार्यक्रम के पूर्व छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ सूरजपुर के जिला संगठन सचिव अरविंद तिवारी तथा उनके सुपुत्र रोशन तिवारी का अभिनंदन तथा सम्मान किया गया। गौरतलब है कि अरविंद तिवारी के सुपुत्र रोशन तिवारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के वर्ष 2018 के हाईस्कूल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में पंचम स्थान अर्जित कर अंचल को गौरवान्वित किया है। रोशन तिवारी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ उन्हें बधाई दी गयी।

error: Content is protected !!