Advertisement Carousel

महापौर के डोमरु रेड्डी ने एसईसीएल के CGM के सामल से किया हल्दीबाड़ी के सीएचपी रोड को सीसी रोड बनाने की मांग

00 एसईसीएल के कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाली भारी वाहनो के चलने के कारण रोड की हालत है जर्जर, आस पास की बस्ती के लोगों का जीना है मुहाल
चिरमिरी / चिरमिरी के महापौर के. डोमरु रेड्डी ने एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक के. सामल को एक ज्ञापन देकर एनसीपीएच कालरी के अंतर्गत आने वाले 6 नंबर से लेकर सीएचपी तक की सड़क को सीसी रोड बनाने की मांग की है ।

अपने ज्ञापन में श्री रेड्डी ने कहा है कि इस सड़क पर एसईसीएल की कोयला परिवहन करने वाली भारी गाड़िया चलती है जिसके कारण इस सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है जिसके कारण यहां जगह जगह बड़े बड़े गढ्ढे बन गए है जिसमे पानी भरने और कोल डस्ट के जमा होने के कारण गाड़ियों के चलने से गंदे पानी के उड़ते छीटों से सड़क के किनारे रहने वाले लोगों का जीना बेहाल हो गया है। यह क्षेत्र ट्रान्सपोर्टिंग एरिया होने के कारण इस रोड में 24 घण्टे भारी वाहनों का आना-जाना होता है, जिससे कॉफी धुल उड़ती है। ऐसे में आस-पास रह रहे लोगों के घरों में हमेशा कोल डस्ट मिश्रित धुल घुसता रहता है।

महापौर के.डोमरु रेड्डी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के आम लोगों ने मुझे इस रोड में भारी वाहनों के आवा-जाही से हो उड़ रहे धुल के रोकथाम हेतु एक मजबूत एवं लम्बे समय तक टिकने लायक रोड निर्माण कराये जाने की मांग किया गया । भारी वाहनों के आवागमन को देखते हुए इस रोड पर आर.सी.सी. रोड निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

श्री रेड्डी ने आगे कहा कि रोड की उच्च गुणवत्ता मोटी थीकनेस एवं राड देकर तैयार किये जाने से मजबूत होगा एवं लम्बे समय तक यह रोड स्थिर एवं सुचारू रहेगा।

error: Content is protected !!