Advertisement Carousel

IPL में सट्टा लगाते 31 हजार रुपए नगद, 25 लाख रुपए की सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी पुलिस की बड़ी कार्यवाई

चिरमिरी / शहर में पहली बार आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाने और स्थानीय युवाओ को अपने चंगुल में फ़साने वाले आरोपी को सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार करते हुए चिरमिरी पुलिस ने आरोपी के पास से 31 हजार रुपए नगद के साथ लगभग 25 लाख रुपए की सट्टा पट्टी, एक एलईडी टीवी, दो नग साउंड बॉक्स, एक नग सेटप बॉक्स, एक डाटा पेन जप्त करते हुए न्यायिक अभि रक्षा में भेजा है।

बुधवार को नगर पुलिस अधिक्षक चिरमिरी कर्ण कुमार उके ने थाना चिरमिरी में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की हल्दीबाड़ी महुवा दफाई में आरोपी अख्तर हुसैन दिनाक 22 मई को अपने घर पर आईपीएल टी 20 टूनामेंट सीजन 2018 के प्रथम क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद एवं चेन्नई सुपरकिंग के मध्य मुंबई के वनखेड़ा स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर किया जा रहा था। जिस पर आरोपी द्वारा अपने घर की एलईडी टीवी में घर पर बैठ कर देख रहा था तथा अपने मोबाईल में क्रिकेट लाईव लाईन एप्लीकेशन के माध्यम स्व क्रिकेट मैच के हर बाल का भाव देख कर लोगों से फोन के माध्यम से रुपए पैसे का सट्टा काट रहा है। क्रिकेट मैच के दौरान हर बाल पर भाव बताकर दाव के रकम को एक डायरी में नोट करते जा रहा था। जिसमे कुल लगभग 25 लाख रुपए का सट्टा पट्टी डायरी में नोट किया था आरोपी अख्तर अंसारी खड़गवां- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर के लोगो से फोन के माध्यम से सौदा ले रहा था। आरोपी द्वारा दाव का रकम ज्यादा हो जाने से अपने नजदीकी अम्बिकापुर के खाईवाल को सौदा दे रहा था को मौके से गिरफ्तार करते हुए अपनी हिरासत में लिया और धारा 4 जुवां एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस पूरी कार्यवाई में थाना प्रभारी विनीत दुबे, सहायक उप निरिक्षक लवांग सिंह, सहायक उप निरिक्षक विजय दुबे, प्रधान आरक्षक हेम पाल सिंह, आरक्षक दिनेश उइके, जय ठाकुर, भेपेंद्र यादव, अरविंद कोर, हरीश शर्मा, विजय मरकाम, प्रिंस कुमार राय, चन्द्र सेन ठाकुर, पुरुषोतम बघेल, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!