Advertisement Carousel

रायपुर में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा, नड्डा-शिवराज और सुधांशु त्रिवेदी का दौरा आज

दुर्ग में जनसभा और पदयात्रा, रायपुर में भी लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के राजनीतिक अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। नड्डा दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दुर्ग में महेश कॉलोनी (पुलगांव) में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 4 बजे महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।

वहीं, शिवराज सिंह चौहान शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 31 अक्टूबर को वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक पदयात्रा में शामिल होंगे। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये आयोजन भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!