15 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
रायपुर। आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए बुधवार को प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
