Advertisement Carousel

फरार शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ मामले में निरीक्षक विनीत दुबे निलंबित

गिरफ्तारी की योजना लीक होने के आरोपों के बीच बस्तर आईजी ने जारी किया आदेश, पहले दो आरक्षक भी हो चुके हैं निलंबित

रायपुर। फरार आरोपी शोएब ढेबर से कथित सांठगांठ और गोपनीय पुलिस सूचना लीक होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षक विनीत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। बस्तर रेंज के आईजी बदी नारायण मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 में निरीक्षक विनीत दुबे के संदिग्ध आचरण को कार्रवाई का आधार बनाया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से 30 अक्टूबर को भेजे गए प्रतिवेदन के बाद विभागीय स्तर पर यह कार्रवाई की गई।

इस मामले में पहले भी पुलिस की गोपनीय सूचना लीक होने की बात सामने आई थी। बताया गया था कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए खम्हारडीह इलाके में दबिश देने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गया था। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई और सूचना लीक होने को लेकर सवाल उठे थे।

गोपनीय सूचना लीक प्रकरण में ACCU के आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम को भी पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब निरीक्षक विनीत दुबे पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!