Advertisement Carousel

रायपुर में पांच मौतों का 7 महीने बाद खुलासा, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर झूला साजिद

SIT जांच में चौंकाने वाला खुलासा, सट्टे के कारोबार में घाटा और आर्थिक तंगी बनी परिवार की मौत की वजह

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सामूहिक मौत के मामले में सात महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच में सामने आया है कि परिवार के मुखिया साजिद अली ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कीटनाशक देकर मौत के घाट उतारा था। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतक साजिद अली को ही पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोपी माना है। परिवार पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे के मकान में किराए से रह रहा था।

पुलिस की जांच में साजिद अली के सट्टे के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि वह गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाता था। जांच के दौरान उसके बैंक खातों में पिछले पांच वर्षों में करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन पाया गया।

जांच के अनुसार, सट्टे का कारोबार बंद होने के बाद साजिद आर्थिक संकट से घिर गया था। कारोबार में घाटा और लगातार बढ़ती आर्थिक तंगी से वह परेशान था। पुलिस की जांच में इसी आर्थिक दबाव को परिवार की सामूहिक मौत की प्रमुख वजह माना गया है।

सात महीने तक चले जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद सामने आए इस खुलासे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!