Advertisement Carousel

विकास की मांग को लेकर दंडवत पहुंचे पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन

चिरमिरी नगर निगम की सामान्य सभा में अनोखा विरोध, नारियल भेंट कर उठाईं वार्ड की समस्याएं

चिरमिरी, एमसीबी | 27 नवंबर 2026। नगर निगम चिरमिरी की सामान्य सभा की बैठक में वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने विकास कार्यों की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड की कथित उपेक्षा और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों से नाराज पार्षद हाथ में नारियल लेकर दंडवत करते हुए सभागार तक पहुंचे। उनके इस प्रदर्शन ने निगम की सामान्य सभा में सबका ध्यान आकर्षित किया।

सभागार पहुंचने के बाद पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सभापति को नारियल भेंट किया और वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की। पार्षद का कहना था कि वार्ड में विकास कार्यों की गति धीमी है और आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद ने सत्ता पक्ष पर वार्ड के साथ भेदभाव करने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका यह दंडवत प्रदर्शन वार्ड की समस्याओं को निगम प्रशासन तक पहुंचाने और लंबित कार्यों के निराकरण की मांग का प्रतीक रहा।

नगर निगम की सामान्य सभा में हुए इस अनोखे विरोध के बाद अब निगाहें निगम प्रशासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि पार्षद के प्रदर्शन और मांगों के बाद वार्ड क्रमांक 24 के विकास कार्यों को कितनी गति मिलती है और नागरिकों की समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!