Advertisement Carousel

अभिनेत्री से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ़्तार, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ़्तार

मुंबई / दंगल फिल्म से ख्याति पाने वाली नाबालिग़ अभिनेत्री के साथ एक विमान में कथित रूप से छेड़छाड़ के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री का आरोप है कि दिल्ली से मुंबई जा रहे एक विमान में उनके सह-यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की पहचान विकास सचदेव के रूप में की गयी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और अभिनेत्री के नाबालिग रहने के कारण यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा ‘पोक्सो’ कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विमानन कंपनी विस्तारा ने भी कहा कि उसने घटना को लेकर डीजीसीए को पहले ही प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। इस घटना की व्यापक निंदा हो रही है। विमानन कंपनी विस्तारा ने भी इस संबंध में अभिनेत्री से माफी मांगी है और कहा है कि इस संबंध में वह भी जांच कर रही है। अभिनेत्री ने अपने साथ हुई घटना के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी।

error: Content is protected !!