** जानकारी होने के बाद भी अधिकारी नहीं करते कोई कार्यवाही मामले में सेंटिग का अंदेशा
कोरिया – पटना / कोरिया जिले में सूखे की स्थिति के कारण बोर पर प्रतिबंध लगा हुआ है फिर भी जिले के पटना क्षेत्र में आये दिन बिना अनुमति के बोर धड़ल्ले से हो रहे है।
ऐसा ही एक मामला पटना में उपतहसील के महज 200 मीटर की दूरी पर वाहन क्रमांक केए 51 एमएच 4199 के द्वारा खुलेआम धड़ल्ले से बोर का कार्य किया गया। इसकी जानकारी लेने पर न तो उसने कोई अनुमति का कागज दिखाया और न ही जिसका बोर हो रहा है उसने कोई कागज दिखाया। उक्त सम्बन्ध में उपतहसील पटना के नायाब तहसीलदार मनमोहन सिंह को फोन के माध्यम से जानकारी होने पर कि आपके कार्यालय के समीप बोर हो रहा। कार्यवाही की बात तो दूर मोबाईल स्वीच आॅफ हो गया।
पटना में आये दिन ऐसा मामला होता रहता है बोर करने वाले या तो अधिकारीयों को सेटिंग कर लेते है या तो मंत्री जी के नाम पर बोर करके चलते बनते है। दरीडांड पटना में हो रहे बोर के सम्बन्ध में एसडीएम अरूण मरकाम से बात करने पर उन्होंने षुक्रिया देकर कार्यवाही करने के बजाये बात अनसूनी कर दी। लोगो में यह चर्चा है कि जो पहंुच वाले है उनका कुछ नहीं होता आम लोगों को शासन तंग करती है।
मनमोहन सिंह नायाब तहसीलदार पटना – उक्त सम्बन्ध मे रात को वाहन की जब्ती बनाई गयी तथा समझाईष के बाद छोड़ दिया गया
