Advertisement Carousel

पत्नी दर्द से तड़पती रही और पति इलाज के लिए लगाता रहा गुहार, 10 घंटे बाद मिली चिकित्सा, तब तक महिला ने तोड़ा दम

** परेशान पति ने बीमार व दर्द से कराहती पत्नी को गोद में लेकर सड़क पर किया था हंगामा, जिसका बदला लिया चिकित्सको ने
** चिकित्सको पर लगाया गाली गलौज, मारपीट व चिकित्सा नही करने का आरोप
** पति ने कहा – जब तक दोशी डॉक्टरो के खिलाफ नही होगी कार्यवाही तो नही ले जाऊंगा पत्नि का शव
** कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोरिया / वो आदिवासी महिला लगातार 10 घंटे पेट के दर्द से कराहती रही, उसका पति चिकित्सको व नर्सो के पीछे दोपहर 2 बजे से लगातार रात के 2 बजे तक पत्नी को सुई व दवा देने के लिए चक्कर काटता रहा पर किसी का दिल नही पसीजा। 10 घण्टे तक दर्द से कराहती महिला का इलाज नही हुआ और जब उसे इंग्जेक्शन लगाया गया तब तक दर्द सहने की उसकी सीमा समाप्त हो चुकी थी और उस ग्रामीण आदिवासी महिला ने निष्ठुर दुनिया को अलविदा कह दिया। उस पीड़ित महिला का इलाज चिकित्सको ने सिर्फ इसलिए नही किया क्योंकि शनिवार को रायपुर रेफर करने के बाद उसे एम्बुलेंस उपलब्ध नही करायी तो परेशान पति ने बीमार व दर्द से कराहती पत्नी को गोद में लेकर सड़क पर हंगामा कर दिया था। जिसके बाद मीडिया के सक्रिय हो जाने पर पुनः चिकित्सको ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। परंतु इलाज नही किया। मीडिया में बताने की सजा उसे अपनी पत्नी की मौत के रूप में मिली।

अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि – देखें वीडियों…

IMG-20180102-WA0015
यह था पूरा मामला –
सोनहत थाना अंतर्गत ग्राम बंशीपुर निवासी रविंद्र कुमार चेरवा 40 वर्ष ने अपनी पत्नी मनती बाई 40 वर्ष को पेट दर्द की वजह से 25 जुलाई को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने महिला को पीलिया व खून की कमी बता कर उपचार आरंभ किया। जब पेट दर्द में महिला को आराम नही मिला तो चिकित्सको ने उसे कैंसर बता कर रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन उसे एम्बलेंस उपलब्ध नही करायी गयी। जिसके बाद उसने हंगामा खडे करते हुए दर्द से कराहती अपनी पत्नी को गोद में लेकर सड़क में लिटा दिया व फिर कुछ दूर ले जाकर जनपद पंचायत के पास बरगद पेड़ के पास जा कर जमीन में लिटा दिया। इस बात की जानकारी मीडिया को लगी व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे तो अस्पताल प्रबंधन ने फौरन पुलिस की मदद से महिला को पुनः उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

IMG-20180102-WA0012
चिकित्सक पर लगाया गाली गलौज व उपचार न करने का आरोप –
रविन्द्र ने बताया कि जब उसकी पत्नी को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया तब अस्पताल कर्मियो ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद रविंद्र ने बताया कि जब उसने डॉ ……. पैकरा से अपने पत्नी के उपचार के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने उसका गला पकड़ कर गाली देते हुए कहा कि बहुत सड़क पर तमाशा किए व मीडिया वालो को बताए हो तो अब इसका इलाज नही होगा।
दर्द से कराहती पत्नी के इलाज के लिए 10 घंटे करता रहा मिन्नते-इसके बाद रविवार की दोपहर 2 बजे से महिला के पेट में असहनीय दर्द पुनः चालू हो गया। उसने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व नर्सो ने अपनी पत्नी को देखकर दवा या इंग्जेक्शन देने की गुहार लगायी पर किसी न उसकी बात नही सुनी। रात 2 बजे तक वह चिक्तिसक व नर्सो के चक्कर काटता पर किसी ने उसकी न सुनी। रात 2 बजे के बाद एक नर्स आ कर पीड़िता को इंग्जेक्शन लगा गयी। परंतु तब तक देर हो चुकी थी। मनती बाई का शरीर अब और दर्द बर्दास्त करने की क्षमता शायद खो चुका था। सुबह लगभग 6 बजे उसने दम तोड़ कर इस निष्ठुर सिस्टम को अलविदा कह दिया।

IMG-20180102-WA0009
कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला के दबाव में थाने में हुआ मामला दर्ज –
दुखी व परेशान रविन्द्र ने साफ कह दिया था कि जब तक दोशी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज नही होगा तो वह अपनी पत्नी का शव नही ले जाएगा। जब उसकी पत्नी ही नही बची वह भी जी कर क्या करेगा। लेकिन पुलिस चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज करने से बच रही थी। इसकी जानकारी कांग्रेस के जिला महामंत्री योगेश शुक्ला को हुई तो वह ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह के साथ फौरन थाने पहुंचे। उनके दबाव में पुलिस को मर्ग कायम करना पड़ा। जिसके लिए एसपी कोरिया के निर्देश पर शव का पीएम कराया गया। वहीं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रविंद्र अनंत ने मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

अस्पताल परिसर से पीड़ित का मोबाइल भी हुआ पार –
पीड़ित रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार को जब वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल के बाहर कैंपस में था। तभी किसी ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। जिला चिकित्सलाय में अंदर वार्ड व बाहर परिसर में मोबाइल चोरी, उठाईगिरी व जेबकटना रोजाना की बात हो चली है। इसके सबसे ज्यादा शिकार ग्रामीण होते है।

error: Content is protected !!