Advertisement Carousel

अजीत जोगी को जाति मामले में मिली राहत, जोगी बोले सत्य की जीत हुई

रायपुर / छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को जाति मामले में बड़ी राहत मिल गयी है। जाति मामले में हाई कोर्ट ने एक और हाईपाॅवर कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को जाति मामले में मंगलवार को बड़ी राहत मिल गयी है। जाति मामले में हाई कोर्ट ने एक और हाईपाॅवर कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। ये कमेटी अजीत जोगी की जाति मामले में फिर से जांच करेगी। इससे पहले आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे जज अजीत जोगी के मामले में फैसला सुनाने कोर्ट पहुंचे और उन्‍होंने अजीत जोगी की जाति मामले में दायर याचिका को स्वीकार कर लिया। मामले में पूर्व सीएम अजीत जोगी ने कहा कि सत्‍य की जीत हुई है।

आपको बता दें कि अजीत जोगी ने जोगी को आदिवासी ना माने जाने को लेकर राज्य सरकार की हाईपाॅवर कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कमेटी ने अजीत जोगी को आदिवासी नहीं माना था। कमेटी ने अजीत जोगी को ईसाई माना था। जिसको चुनौती देते हुए जोगी फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट गए हैं। कोर्ट ने तकनीकी आधार पर अजीत जोगी की याचिका को सही माना। इसी मामले में आज सुनवाई हुई।

ज्ञात हो कि जोगी की जाति को चुनौती देने वाले संतकुमार नेताम और अनुसूचित जनजाति आयोग और उसके अध्यक्ष नंदकुमार साय हैं।

अजीत जोगी के जाति मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन होगा।

error: Content is protected !!