Advertisement Carousel

कोरिया आगमन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महंत का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

कोरिया / पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉक्टर चरण दास महंत के छ.ग.विधानसभा चुनाव समिति के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम एक दिवसीय कोरिया आगमन पर युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा दूबछोला चौक मे फूल माला पहनाकर एवं पटाखे फोड़कर पुरे हर्षोंउल्लास के साथ स्वागत किया गया।

डॉ. महंत 14 तारीख़ से कोरिया जिले मे होने वाली सदभावना रैली को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी जिसमे कोरिया जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्वागत के दौरान युवा कांग्रेस से विधानसभा अध्यक्ष संदीप सोनवानी जिला महासचिव हैप्पी वधावन, राहुल भाई पटेल, सदाशिव बारीक, वीरू खान, अभिषेक, शिवांश जैन, नितिन, चन्द्रभान, राहुल, योगेश मौजूद थे।

साथ ही ब्लॉक कांग्रेस से डॉ.विनय जायसवाल,चूड़ामन दास, बलदेव दास, मोतीलाल दास, सुभाष कश्यप, वरुण शर्मा, मनोज जैन एव बड़ी संख्या मे कांग्रेसीजन भी उपस्तिथ थे।

error: Content is protected !!