रिपोर्ट / विजय शर्मा / 09424276400
00 10 वर्षो से नहीं खुदवा पाया प्रशासन 1 हेंड पंप
सरकार के लाख दावे और उनकी जमीनी हकीकत का अंदाजा कोंडागाँव इलाके की इस खबर से लगाया जा सकता है गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की हर योजना मसलन बिजली, पानी के दावे किस कदर झूठे है की कलई खोल के सामने रख दी है यह पूरा मामला जिला मुख्यालय कोंडागांव से महज 4 किमी दूर बसे ग्राम चारगांव ग्रामीण इलाके का है।
कोंडागांव / जिला मुख्यालय से चार किमी दूर बम्हनी पंचायत के आश्रित ग्राम चारगांव में 60 घर और आबादी 205 लोगों की बिजली यहां आजादी के बाद से नहीं पहुंची और पेयजल के लिये 10 वर्ष पूर्व सरकार ने एक नलकूप दिया था हैंडपंप में कई वर्षो से अधिक आयरन आने के चलते पानी पीने योग्य नहीं रहा जिन्होंने इसका सेवन किया वो बिमारी से ग्रस्त हुए दांत पिले पड़ गये पेटदर्द की शिकायत से परेशान लोक स्वा. यांत्रिक विभाग ने पिछले 10 वर्ष में कभी इस गांव में झांक कर नहीं देखा ग्रामीणों का कहना एक बार कोई मैकेनिक 4 वर्ष पूर्व आया और कह गया यहां का पानी खराब है मत पिना तब से हमने पानी पिना छोड़ दिया है ।
जन और जानवर पी रहे नदी का पानी:- पिछले 4 वर्षो से चारगांव के ग्रामीण गांव से 2 किमी दूर नदी में जाते है । सुख चुकी नारंगी नदी की रेत को खोदकर पीने योग्य पानी निकालते है । जहां उनके साथ गांव के पशु भी इसी पानी का उपयोग करते आ रहे है । मगर अब तक शासन एक हैंडपंप भी पिछले 10 वर्षो में इस गांव में ।
ग्रामीणो का कहना है :- गांव के काहरू, सुखराम, बुधयारिन, सोमारी, कुमारी, मुरहा, लुदू , मुन्नाराम का कहना पिछले 5 वर्ष बाद हमे पता चला खराब पानी आ रहा हैंडपंप में तब से पिना छोड़ दिया है । 2 किमी दूर से नदी से ला रहे है । पानी जहां जानवर भी और हम भी साथ-साथ पिते है हमने अपनी समस्या मात्र. एक हैडपंप के लिये हर जगह आवेदन दिया है । कोई अधिकारी कर्मचारी नेता नहीं छुटा नेता तो आष्वासन देते है अब अधिकरी भी पिछले 5 वर्ष से नलकूप खनन की बात कर रहे कुछ हो नहीं रहा और हमे अब उम्मीद भी नहीं ।
योजनाओं पर भी उठाये सवाल:- ग्राम सुराज, लोक सुराज कलेक्टर जनदर्शन , मुख्यमंत्री जनदर्शन जन समस्या निवारण शिविर आखिर इनकी जरूरत क्यों जब गांव में एक हैंडपंप की मांग पुरी नहीं हो सकती ।
विक्रम शोरी सरपंच बम्हनी:- पंचायत के पास जानकारी है । गांव की चारगांव में ग्रामीण पशु एक साथ पानी पी रहे हमारे पास 14 वें वित्त के पैसे भी है । मगर हमारे पास खर्च करने का अधिकार नहीं हैं लंबे समय से प्रशासन को वहां हैंडपंप खेदने के लिये मांग पत्र सौप रहे है मगर वहां से हमे अनुमति हीं नहीं मिलती ।
रामचंद पोयाम पंच चारगांव:- ग्रामीणों के साथ मिलकर एैसा कोई दर्शन नहीं छोड़ा है । जहां हमने हैंडपंप की मांग नहीं रखी है । मगर इसका कोई हल नहीं निकल अब ग्रामीणों ने आवेदन देना भी छोड़ दिया ।
डाॅं. रोहित वर्मा:- आयरन की अधिकता होने पर ऐसे पानी के सेवन से बचना चाहिऐ इससे लीवर के अलावा शरीर के अन्य कई अंगों में इस दुष्प्रभाव पड़ सकता है ।
हेमराज मारसकोले अधीक्षक अभियंता लोक स्वा. यांत्रिकी विभाग:- इन साहब का रटा रटाया जवाब मिला हमे जानकारी नहीं है । गांव में स्थिति देखकर जल्द समस्या का निराकरण कर देंगे ।
