Advertisement Carousel

लोक सुराज में अफरातफरी, शिविर स्थगित, मधुमखियों ने किया हमला

रिपोर्ट / बीता चक्रवती / 09827948400
कोरबा /
लोक सुराज शिविर में उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमखियों ने उपस्थितजनों पर हमला कर दिया. घटना के बाद शिविर स्थगित कर दिया गया.
प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के तहत कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत उरगा क्षेत्र के ग्राम कटबिटला में आज जनपद स्तरीय लोक सुराज शिविर का आयोजन किया गया था. दोपहर लगभग एक बजे शिविर में मधुमखिओ ने अचानक हमला कर दिया। जिससे सब इधर उधर भागने लगे। अफरातफरी का माहोल निर्मित हो गया, बीईओ संदीप पांडेय सहित अन्य अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे. इसी बीच अचानक मधुमखियों ने हमला कर दिया और बीईओ संदीप पांडेय के अलावा उद्यान, कृषि, जनपद के एडिशनल सी इ ओ और स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारिओ सहित अन्य अधिकारीयो और ग्रामीणों को काट लिया. इस घटना के बाद शिविर स्थगित कर दिया गया. घटना में एक घायल ग्रामीण को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

error: Content is protected !!