Advertisement Carousel

मोटरसायकिल से पूरे भारत भ्रमण में निकला धमतरी का नौजवान, 20 राज्यों का दौरा कर चुके है अभिषेक

00 19 फरवरी 2016 रायपुर से इस अभियान की हुई शुरूआत
00 युवाओं को टू लीव युवर पैशन का दिया संदेश
00 जगह – जगह हुआ स्वागत
कोरिया / इसे जुनून नहीं तो और क्या कहेंगें जहां एक ओर लोग चुभन भरी गर्मी से बचने के लिए पंखे कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं लेकिन फिर भी राहत नहीं मिल रही वहीं दूसरी ओर 22 वर्ष का एक नौजवान जिसे न गर्मी की चिंता है न मौसम की, उसके सिर तो बस यही जुनून सवार है कि वह मोटरसायकिल से पूरे भारत का भ्रमण कर ले।

IMG-20160516-WA0001हम बात कर रहे हैं धमतरी के रहने वाले अभिषेक बाइकर की जो पिछले तीन महीनों से भारत के लगभग बीस राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। राइडर कम्यूनिटी को बढावा देनें के उद्देश्य से इस सफर पर निकले अभिषेक युवाओं को टू लीव युवर पैशन का संदेश देते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य जा रहे हैं। इसी क्रम में कोरिया जिले पहुंचे अभिषेक ने बताया कि 19 फरवरी 2016 को उन्होने रायपुर से इस अभियान की शुरूआत की थी जिसके बाद वे आंध्रप्रदेश तेलंगाना तमिलनाडू जम्मू-कश्मीर समेंत लगभग 20 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। कोरिया से अंबिकापूर होते हुए वे रांची झारखंड जाएंगें। अभिषेक ने बताया कि उन्हे जम्मू कश्मीर के लोगों की बातें हमेशा याद रहेगी। वहां के लोगों का कहना है कि वे अच्छे लोग हैं तो फिर उन्हे गलत क्यों ठहराया जा रहा है। एक खास बात और भी शेयर करते हुए बताया कि देश के हर राज्य में भरपूर सहयोग और सम्मान मिला, राज्य भले ही अलग हो लेकिन लोग एक हैं।

error: Content is protected !!