कोरिया / देश में पत्रकारों पर हो रहे हमले एवं छत्तीसगढ़ में पत्रकार प्रताड़ना की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रविवार को कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में पत्रकार संगठनों की एक सयुंक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमे श्रमजीवी पत्रकार संगठन, पत्रकार प्रेस परिषद तथा प्रेस क्लब कोरिया के पदाधिकारी एवं जिले भर से आये पत्रकार साथी उपस्थित थे।
बैठक में गत दिनों झारखंड एवं बिहार में दो पत्रकारों की हुई हत्या का विरोध करते हुये इस कायराना कृत्य की कड़ी निंदा की गई तथा शासन प्रशासन को ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में सभी पत्रकार संगठनों की एक जिला स्तरीय सयुंक्त कोर कमेटी बनाने पर भी सहमति बनी जो कि पत्रकारों की समस्याओं को जोर शोर से शासन प्रशासन के समझ उठाएगी। बैठक में गत दिनों अम्बिकावाणी समाचार पत्र में प्रकाशित द्वेषपूर्ण इश्तहार के बारे में भी चर्चा करते हुए अखबार प्रबन्धन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक के अंत में झारखंड व् बिहार के हमले में मारे गए पत्रकारों को दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि दी गई तथा इस घटना के विरोध में संयुक्त रूप से ज्ञापन सौपने का भी निर्णय लिया गया।
इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीराम बरनवाल प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश बड़ेरिया, फारुख ढेबर, दुष्यंत कुमार, अनूप बड़ेरिया, जगजीत सिंह ग्रेवाल, प्रविंद्र सिंह, योगेश चन्द्रा, दिनेश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, दीपक सिंह चौहान, अरुण जैन, राजन पाण्डेय, अजय गुप्ता, द्रोणाचार्य दुबे, रिचेश सिंह चौहान सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।
पत्रकार प्रताड़ना की बढ़ती घटनाओं के विरोध में पत्रकार संगठनों की एक सयुंक्त बैठक आयोजित
