Advertisement Carousel

कलेक्ट्रेट के सामने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजयुमों ने किया प्रदर्शन

राजनादगांव / हाल ही में सोशल मीडिया में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जिला मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रदीप बैक के द्वारा टिप्पणी करने के मामले में सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट के सामने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

जिला मेडिकल कालेज के अधीक्षक प्रदीप बेक ने सोशल मिडिया में लिखा की सरकार के पास फण्ड नहीं, अच्छी सड़के चाहिए तो टोल चुकाना होगा :नितिन गडकरी।

और आगे लिखा सरकार के पास फण्ड सिर्फ विधायक खरीदने के लिए है ? जिसके बाद भाजपा ने इस मामले में अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनकर हंगामा किया वही भाजपा के नेता रविंद्र सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर प्रदीप को सोशल मीडिया पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री है और वो सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि बड़े पद पर रहते हुए यह टिप्पणी की है जो शासकीय सेवा आचरण संहिता के विरुद्ध है और इस मामले पर डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रविंद्र सिंह ने कहा की राजनादगांव इलेक्ट्रानिक ग्रुप में प्रदीप बेक ने टिप्पणी की है जो विवादस्पद पोस्ट है।

वही सोशल मिडिया में डॉ प्रदीप बेक के टिप्पणी करने के मांमले में कलेक्टर जेपी मौर्य ने कहा की इस पुरे मामले में डॉ प्रदीप से स्पस्टीकरण मांगी गई है और कहा की सरकारी कर्मचारी रहते मंत्री के ऊपर टिप्पणी करना गलत है और जाँच की जा रही है।

error: Content is protected !!