Advertisement Carousel

कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा में शामिल

उत्तराखंड / उत्तराखंड में कांग्रेस के बागी 9 विधायकों ने देर शाम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, शैलेंद्र सिंघल, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, प्रणव सिंह, शैला रानी प्रमुख हैं।
उत्तराखंड के मसले पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज नई दिल्ली में पार्टी की एक बैठक की जिसमें राज्य के तमाम नेता शामिल हुए। बैठक में पार्टी ने राजनीतिक हालात का जायजा लिया और भावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के बागी विधायकों को पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया गया। आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके सहयोगी कांग्रेस के बाग़ी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
बता दें कि राज्य में कुछ महीने पहले तब राजनीतिक संकट पैदा हो गया था जब विजय और उनके साथी नौ अन्य विधायकों ने उत्तराखंड कांग्रेस में बग़ावत कर दी थी।

error: Content is protected !!