Advertisement Carousel

किरण बेदी बनीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल

00 दिल्‍ली चुनाव में थीं भाजपा की CM कैंडिडेट

दिल्‍ली / भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “भारत के राष्ट्रपति सहर्ष किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त करते हैं.”

किरण बेदी 1972 में भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी बनी थीं. वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुलिस महानिरीक्षक (कारागार) सहित कई प्रमुख पद संभाल चुकी हैं. एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक में उनके काम के कारण उन्हें जन सेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

बाद में उन्होंने अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किए गए आंदोलन में हिस्सा लिया था. लेकिन फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गई थीं और उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था.

लेकिन भाजपा को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से केवल तीन सीटें ही मिली थीं, जबकि बेदी खुद पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से हार गई थीं.

error: Content is protected !!