कोरिया / बैकुण्ठपुर / कोरिया जिले में सभी विभागो के बीच समन्वय बना कर कार्य करने के लिए संजीव झा को कोरिया के इतिहास में लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। यह प्रतिभा ईष्वर की विषेष कृपा से प्राप्त होती है। संजीव के साथ कार्य करने का काफी अच्छा अनुभव रहा और यहां शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इनका कार्यकाल हमेशा यादगार रहेगा। उक्ताशय के विचार जिला पंचायत के मंथन कक्ष में एस प्रकाष ने शनिवार की शाम व्यक्त किए। एस प्रकाश ने स्थांनातरित अधिकारी संजीव झा के बिदाई समारोह में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर कार्य के लिए बधाई भी दी।
कलेक्टर प्रकाश ने एसडीएम कंवर को और बेहतर कार्य के लिए सीख देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। गत दिवस जिला पंचायत परिवार के द्वारा स्थानांतरित मुख्यकार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार झा का समारोहपूर्वक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कप्तान सुजीत कुमार,अपर कलेक्टर कुरूवंशी,एसडीएम नूतन कंवर,बी0सी0 एक्का, ए0एल0धु्रव, चेतन बोरघरिया,सुश्री अभिलाशा पैकरा सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से संजीव झा ने कहा कि मुझे साफ दिल और भरेासा करने वाले अधिकारियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला। यह कार्यकाल सभी के सहयोग से बेहतर कार्यकाल रहा। हमने कलेक्टर महोदय के निर्देषन में कई बडे़ कार्य किए जिनमें अमृतधारा महोत्सव सर्वाधिक महत्वपूर्ण रहा। उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान सभी के सहयोग को सराहते हुए कहा कि यहां के लोग काफी अच्छे हैं और यहां काम करने में सभी का मिला हुआ सहयोग सदैव याद रहेगा। झा ने अपने साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज 27 जिलों में पचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कोरिया प्रथम तीन जिलों में शामिल है,यह सभी के सहयोग से प्राप्त हुआ । उन्होने अपने निज स्टाफ की भी समय सीमा से परे हटकर अनवरत कार्य हेतु खुलकर सराहना की। इस अवसर पर एस0डी0एम0 नूतन कंवर को भी सम्मान पूर्वक स्थानांतरण पर अभिनंदन किया गया। पुलिस कप्तान सुजीत कुमार ने कहा कि हमें साथ काम करने का ज्यादा समय प्राप्त नही हुआ पर सजीव झा एक नेकदिल इंसान हैं यह बहुत बड़ी खूबी है। उन्होने इस समारोह मे शायरी पर आधारित चुटकुले सुनाकर पूरे माहौल को खुषनुमा बना दिया। इस बिदाई समारोह को ग्रामीण यंात्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता डी0पी0 भूआर्य, जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी डा0 एस0 के0मिश्रा, सीईओ सोनहत ध्रुव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 चावड़ा, राजस्व विभाग के योगेश गुप्ता, आरिफ,पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक श्री बघेल, मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री टेकाम, एस0डी0एम0श्री ध्रुव, अपर कलेक्टर कुरूवंशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत पीआरओ रूद्र मिश्र ने किया। सभी ने झा के सुखद जीवन की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की।
इस दौरान उनके निज सहायक फिरोज खान और जिला पंचायत के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में झा को महात्मा गांधी नरेगा स्टाफ और जिला पंचायत परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भी दिया गया। साथ ही स्थानांतरित एसडीएम कंवर को भी प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
सबसे समन्वय कर कार्य करने में विशेष योग्यता के धनी हैं संजीव – एस प्रकाश
