Advertisement Carousel

जोगी ने जारी किया ‘कोटमी घोषणापत्र’, कहा- अब मैं आजाद

पेंड्रा / पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आखिरकार बगावती तेवर अपनाते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।बरसते पानी के बीच जोगी ने कहा कि यह इंद्रदेवता का आशीर्वाद है। अचानक हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी के हालात भी निर्मित हो गए। मंच से कोटमी घोषणा पत्र भी जारी किया गया।
विधानसभा के पूर्व उप सभापति और विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाया जिसका यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर स्वागत किया। आयोजन में अजीत जोगी के साथ उनकी विधायक पत्नी और विधायक बेटा भी मौजूद था। नेताओं ने कहा कि अब राज्य के फैसले दिल्ली में नहीं होंगे।
सभा में करीब 5 हजार लोगों की भीड़ जमा हुई है। 8 नामों में पार्टी का नया नाम चुना जाएगा। छग स्वराज पार्टी, छग राष्ट्रीय समिति संभावित. छग विकास कांग्रेस, छग लोक पार्टी संभावित. छग विकास पार्टी, छग जन कांग्रेस हो सकता है नाम. छग कांग्रेस, छग लोक पार्टी नाम संभावित वहीं जोगी ने इस बार ‘छत्तीसगढ़िया नहीं छत्तीसगढ़ की बात करेंगे’ पर जोर दिया है। जोगी ने गले में कांग्रेस का गमछा डाल छत्तीसगढ़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके परिवार को झूठा बदनाम किया गया। उन्होंने अपने घोषणा पत्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य की अस्मिता के लिए नई पार्टी की जरूरत है।

इन 6 नामों में से एक होगा पार्टी का चिन्ह
– टॉर्च
– नारियल
– हांडी
– स्टूल
– सीटी
– टीवी

सभा में जोगी ने क्या कहा-

-धान की कीमत किसान तय करेंगे
-हमारे धान के भाव दिल्ली वाले तय करते हैं
-मरवाही के बुजुर्ग में प्रेरणास्त्रोत हैं
-2003 से लूट चल रही है और मैं देख रहा हूं
-मेरा राज होगा तो टैक्स फ्री होगा राज्य
-पार्टी का उद्देश्य सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय

इनमें से जनता तय करेगी पार्टी का नाम
– छत्तीसगढ़ विकास कांग्रेस
– छत्तीसगढ़ लोक पार्टी
– छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
– छत्तीसगढ़ कांग्रेस
– छत्तीसगढ़ जन कांग्रेस
– छत्तीसगढ़ स्वराज पार्टी
– छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय समिति
– छत्तीसगढ़ अपना दल

FB_IMG_1465274862068यह है कोटमी घोषणा पत्र
– अजीत जोगी की अगुवाई में नए दल का गठन होगा।
– यह प्रदेश के लोगों का अपना दल होगा।
– छत्तीसगढ़ के लोग अपने फैसले खुद ले सकेंगे।
– राजनीतिक दल का मूलमंत्र सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय होगा।
– अमीर धरती, गरीब लोगों का अभिशाप मिटाकर, अमीर धरती-अमीर लोगों की पहचान बनाई जाएगी।
– किसान, मजदूरों को गरीबी से आजादी दिलाएंगे।
– युवाओं को बेकारी से आजादी।
– महिलाओं को अत्याचार से आजादी।
– व्यापारियों को सभी करों से आजादी और लालफीताशाही से मुक्ति।
– आम जनता को भ्रष्टाचार, प्रशासनिक आतंकवाद और सभी प्रकार के नशे और सामाजिक कुरीतियों से आजादी, एवं प्रदेश के लोगोंं को झूठ और नफरत की गंदी राजनीति से आजादी दिलाई जाएगी।
यह कहा जोगी ने
-बहुत हो गया, अब छत्तीसगढ़ को लूटने नहीं दूंगा।
-यहां हीरा है, सोना है, लोहा है और बाक्साइट है, लेकिन इस पर मंगलू और बैशाखू का हक नहीं है। मैं एेसा नहीं होने दूंगा। मैं जब सरकार बनाऊंगा तो यह जरूर देखूंगा के अमीर धरती की गरीबी कैसे दूर हो।
– मेरी सरकार का बजट एक लाख करोड़ होगा। यह आज के बजट से 27 हजार करोड़ रुपए ज्यादा होगा।
– प्रदेश से इंस्पेक्टर राज की समाप्ति होगी।
– सत्ता में आने पर हम 2500 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान खरीदेंगे।

error: Content is protected !!