Advertisement Carousel

गुलाब सिंह ने सैकड़ो समर्थको के साथ छोड़ा कांग्रेस, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में होंगे शामिल

कोरिया / एक लम्बे समय से कोरिया कांग्रेस का गड रहा है लेकिन लगातर किन्ही – किन्ही करणों से कांग्रेस के लोग कम होते चले जा रहे है पहले तो कांग्रेस को अपने विपक्षी पार्टी बीजेपी से खतरा रहा करता था तो अब उन्हें उन्ही के पार्टी से दूर गए अजीत जोगी जिनकी नई पार्टी ने जख्म देना शुरू भी कर दिया है इसी क्रम मे अाज कोरिया जिले मे कांग्रेस से दो बार विधायक रहे गुलाब सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस छोड़ दी और अब यह अजीत जोगी के कट्टर समर्थक गुलाब सिंह और इनके साथी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में जाएंगे। कांग्रेस छोड़ने के लिए गुलाब सिंह ने अपने जन्मदिन का चयन किया और पत्रकारो से चर्चा करने से पहले समर्थको के बीच केक काटा।
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में अपने समर्थकों के साथ उपस्तिथ गुलाब सिंह ने अाज कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी, उन्होंने इस मौके पर कहा कि आदिवासियों की उपेक्षा का काम कांग्रेस ने किया है, कांग्रेस में सामंतवाद हावी है और कोरिया जिले में सब दरबारी है,
20160701_153620इस मौके पर गुलाब सिंह की समर्थक ज़िला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम भी उनके साथ मौजूद थी, कलावती ने कहा कि उन्हें कांग्रेस ने कभी अपना माना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष चुनाव के समय बुलाकर उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की गई, वे पूर्व विधायक गुलाब सिंह के साथ है और आने वाले समय में समर्थको के साथ जोगी की पार्टी में जाउंगी पर् अभी मे जन्मदिन मनाने अाई हु।
20160701_153718जिले भर से आये समर्थको ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, गुलाब सिंह ने जानकारी दी कि उनके साथ करीब सात सौ समर्थको ने इस्तीफा दिया है, जिले के अलग – अलग ब्लाक में इस्तीफे का कार्यक्रम होगा और उसके बाद सभी एक साथ जोगी पार्टी का सदस्यता लेंगे।

error: Content is protected !!