Advertisement Carousel

आईजी ने किया पलटवार, कहा – खेल विरोधियों ने शुरू किया है खतम वे करेंगे

newspage13 / मुंगेली जिले में पोस्टेड एक महिला कांस्टेबल ने बिलासपुर आईजी पवनदेव पर टार्चर करने का गंभीर आरोप लगाया है महिला कांस्टेबल का आरोप है कि पवनदेव उसे देर रात फोन करते थे। वे फोन पर धमकी देते थे कि वह उनके बंगले पर नहीं आई तो वे उसका ट्रांसफर कर देंगे। महिला आरक्षक ने दोनों के बीच बातचीत का एक टेप भी पेश किया है। महिला आरक्षक ने बिलासपुर के बिल्हा थाने से लेकर प्रदेश के बड़े अधिकारियों तक इसकी शिकायत की है तो वहीं, दूसरे ओर पवनदेव ने इसे ब्लैकमेलिंग करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के पुलिस इंस्पेक्टर आशीष वासनिक को मैंने नौकरी से बर्खास्त किया। महिला आरक्षक के वासनिक से घनिष्ठ संबंध हैं। वासनिक महिला आरक्षक के जरिये बर्खास्त न करने के लिए प्रेशर बना रहा था। लेकिन, मैंने उसके खिलाफ 30 जून को कार्रवाई कर दी। इसके बाद बदला लेने के लिए मेरी छबि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पवनदेव आज रायपुर में आला अफसरों से मिले। और वह फोटो भी दिखाया, जिसमें इंस्पेेक्टर और महिला आरक्षक साथ में हैं। पवनदेव काल डिटेल भी साथ लेकर आए थे, जिसमें बर्खास्त इंस्पेक्टर और महिला आरक्षक के बीच पिछले एक महीने में रोज 10 से 12 बार मोबाइल पर बात भी हुई है। 30 जून को ही दोनों के बीच 22 बार बात हुई है। पवनदेव का कहना है कि महिला आरक्षक ने उन्हें फंसाने के लिए 25 काल किया। उन्होंने बताया कि महिला जिस रात की बातचीत का हवाला दे रही है, उसके बाद दो बार उसने व्हाट्सएप किया है। 12 जून को रात 11.29 बजे दिल, कबूतर और गुलाब बना व्हाट्सएप् किया है, जिसमें गुड नाइट लिखा है। फिर, अगले दिन 13 जून को 10.15 बजे गुड मार्निंग का व्हाट्सएप किया। आईजी का यह भी कहना है कि टेप में जो आवाज है, उनकी नहीं है।

मीडिया से रिश्ते को स्वीकार किया –
रायपुर पहुंची महिला आरक्षक से मीडिया ने जब आईजी के ब्लैकमेलिंग के आरोप के बारे में पूछा तो उसने आशीष वासनिक के साथ रिश्ते को स्वीकार किया। उसने कहा कि उनके साथ पारिवरिक संबंध हैं।

चर्चे मे यह बाते –
पवनदेव ने बिलासपुर आईजी बनते ही आशीष वासनिक पर शिकंजा कस दिया था। सीएम सचिवालय के एक आला अधिकारी के निर्देश पर वासनिक का बस्तर ट्रांसफर किया गया। किसी फैक्ट्री वाले ने सीएम सचिवालय में शिकायत की थी। बाद में लंबी जांच के बाद वासनिक को कल नौकरी से बाहर कर दिया गया।

मामले की जांच होगी –
राज्य महिला आयोग की चेयरमैन हर्षिता पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच की जाएगी और अगर महिला को टार्चर किया गया होगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। आईजी पवनदेव से बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास पूरे सबूत हैं। उनके खिलाफ खेल विरोधियों ने शुरू किया है, खतम वे करेंगे।

hm का बयान –
प्रदेश के गृह मंत्री का बयान आईजी बिलासपुर पर आरोप सोची समझी रणनीति के तहत वरिष्ठ अधिकारीयो से जाँच कराई जाएगी।

error: Content is protected !!