दिल्ली / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। सरकार में आज 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि एक मंत्री का दर्जा बढ़ाकर उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावडेकर का दर्जा बढ़ाकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। राज्यसभा से भाजपा के सांसद फग्गन कुलस्ते, एस एस आहलुवालिया, रमेश जिगजिनागी, विजय गोयल, रमेश चंदप्पा, अनिल माधव दवे, राजन गोहांई, पुरषोत्तम रूपाला और एम जे अकबर को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। आरपीआई के रामदास अठावले और अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
किसको कौन सा मंंत्रालय …
– उत्तराखंड के बीजेपी नेता अजय टम्टा ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
– महेंद्र नाथ पांडे ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वे यूपी के चंदौली से सांसद हैं.
– जसवंत सिंह ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वे गुजरात से सांसद हैं.
– अर्जुनराम ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वो राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं. मेघवाल पूर्व आर्ईएएस अफसर हैं.
– एमजे अकबर ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वो मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं.
– गुजरात के नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
– मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अनिल माधव दवे ने शपथ ली.
– महाराष्ट्र के दलित नेता रामदास अठावले ने शपथ ली. वो आरपीआई चीफ हैं.
– राजस्थान से सांसद विजय गोयल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वे वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं.
– कर्नाटक के बड़े नेता रमेश चंदप्पा ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वे चौथी बार लोकसभा में पहुंचे हैं.
– दार्जिलिंग से सांसद एसएस अहलूवालिया ने मंत्री के तौर पर शपथ ली. वो वाजपेयी सरकार के दौरान भी मंत्री रह चुके हैं.
– मध्य प्रदेश से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
– महाराष्ट्र के धुले से सांसद सुभाष राम राव भामरे ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वे कैंसर सर्जन हैं.
– पीपी. चौधरी ने राजस्थान के पाली से सांसद है. चौधरी ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. पहली बार सांसद बने हैं पीपी चौधरी.
– सीआर. चौधरी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वो राजस्थान के नागौर से सांसद हैं. वे राजस्थान सरकार में नौकरशाह रहे चुके हैं.
– अपना दल की मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. वो कुर्मी नेता हैं.
– मनसुख भाई मंडाविया गुजरात से आते हैं. राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.
– कृष्णा राज ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. राज यूपी से आती हैं.
