कोरिया / बैकुण्ठपुर सिटी कोतवाली पुलिस को नशे के खिलाफ एक बार और सफलता हाथ लगी है। इस बार नशे के सौदागरों में राजेंद्र साहू नामक एक आरोपी गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में रेक्सोजैसिक 500 नग, एविल 101 नग, सेराजेक 76 नग इंजेक्शन बरामद किया। पुलिस ने बताया की रात गस्ती के दौरान गेज नदी के पास से इसे पकड़ा गया है।
नशे के खिलाफ कोरिया जिले में पुलिस की मेहनत अब रंग लाने लगी है लगातार जिले के कई थानों में नशे के सामान पुलिस द्वारा बरामद किये जा रहे है। नए पुलिस अधीक्षक इसके लिए बधाई के पात्र है और उन्ही के मार्गदर्शन में थाना बैकुण्ठपुर अंतर्गत सुबह करीब 4.00 बजे मुखबीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं औषधि विभाग जिला कोरिया की संयुक्त कार्यवाही के तहत आरोपी राजेन्द्र साहू आ. उमाशंकर साहू जिसकी उम्र 28 वर्ष है जो वार्ड नं. 16 आई.टी.आई कालोनी विश्रामपुर जिला सूरजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है जिसके पास से काफी बड़ी मात्रा में नशीली दवाई/इन्जेक्शन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध ड्रग्स एवं काॅस्मेटिक्स एक्ट 1940 की धारा 18(सी), 27(बी-2) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से कुल 677 नग नशीली दवाईयों के इन्जेक्शन (रेक्सोजेसिक 2एमएल के 500 नग, एविल के 101 नग, सेरेजेक 2एमएल के 76 नग ) एवं नशीली दवाईयों के परिवहन के लिए उसके द्वारा उपयोग में लाई जा रही एक बजाज डिस्कवर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 15सीडब्ल्यू- 8897 को जप्त की गई है।
आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके द्वारा लगातार जिला कटनी म.प्र. से नशीली दवाईया लाकर अंबिकापुर, सूरजपुर, विश्रामपुर के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था।
नशीली दवाईयों साथ आरोपी हिरासत में, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
