Advertisement Carousel

रिंकू खनूजा की हुई संदेहास्पद मौत की जांच को लेकर कल प्रदेशभर में कांग्रेसी करेगी CM का पुतला दहन

** रिंकू खनूजा की हुई संदेहास्पद मौत की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में SIT गठित कर जांच व दोषियों के खिलाफ के कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया जायेगा – कांग्रेस
रायपुर / प्रदेश के बहुचर्चित सीडी कांड मामले में सीबीआई के द्वारा घटना में संलिप्त लोगों से की जा रही पूछताछ के दौरान रेसीडेंट सी ब्लाक-402 श्याम नगर कैनाल रोड, गोकुल कॉम्प्लेक्स, रायपुर निवासी रिंकू खनूजा की हुई संदेहास्पद मौत की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में SIT गठित कर जांच और दोषियों के खिलाफ के कड़ी कार्यवाही की मांग व शासन द्वारा जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुये दोषियों को बचाने के प्रयास के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देशानुसार दिनांक 3 जुलाई को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि संगठन के 34 जिलों में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन की उपस्थिति में 03 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन कार्यक्रम किया जायेगा।

error: Content is protected !!