Advertisement Carousel

विधानसभा में कांग्रेस की नीति ‘सीडी बजाओ, मुद्दे भटकाओ, भाजपा बचाओ’

** मरवाही विधायक अमित जोगी का अधिकृत वक्तव्य
** मैच फिक्स है – 6 दिनों में 6 फुल टॉस डालेगी कांग्रेस। आज पहली डाली और कार्यवाही स्थगित
** CG के पीड़ित किसानों, बेरोजगार युवाओं और त्रस्त महिलाओं का एक मंत्री की कथित सीडी से भला क्या सरोकार ?
रायपुर / मरवाही विधायक अमित जोगी ने आज सीडी के मुद्दे को लेकर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर रोष जताया। जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आम जनता ने विधायकों को सीजी यानि छत्तीसगढ़ के जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए सदन में भेजा है न की किसी मंत्री की निजी जीवन से जुड़े तथाकथित कारनामों की सीडी और उससे जुड़ी घटनाओं पर चर्चा करने। विपक्ष को चाहिए कि वो सरकार को प्रदेश में बढ़ती महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं पर स्थगन लाये और घेरे, न की एक ऐसी सीडी को लेकर हंगामा करे जिसका आम जनता से कोई लेना देना नही है।

जोगी ने कहा कि साफ है कि मैच फिक्स है। सत्र के छह दिनों में कांग्रेस छह फुल टॉस डालेगी। आज पहली डाल के सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। एक दिन बर्बाद हुआ। जनहित से जुड़े स्वास्थ, शिक्षा, जैसे अन्य गंभीर मुद्दे दब गए, सरकार फिर घिरने से बच गयी।

जोगी ने कहा कि प्रदेश की जनता देख सकती है कि इस विधानसभा में कांग्रेस की नीति साफ है, ‘सीडी बजाओ, मुद्दे भटकाओ, भाजपा बचाओ’ ।

error: Content is protected !!