Advertisement Carousel

हफीज बने युवक कांग्रेस मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष

कोरिया / प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग ने जिलेभर में मीडिया विभाग अध्यक्षो की नियुक्ति की है। युवक कांग्रेस मीडिया विभाग प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्विवेदी द्वारा कोरिया जिला अध्यक्ष पद पर हफीज मेमन की नियुक्ति की की गई।

अब तक युवा कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हफीज मेमन की नियुक्ति हफीज के अब तक के कार्यो को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने की है। विधायक देवेंद्र यादव की अनुशंसा पर हफीज मेमन की नियुक्ति मीडिया विभाग प्रदेश संगठन ने की है।

हफीज की नियुक्ति पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नीरज पांडे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजा पांडेय व रामायण तिवारी ने हर्ष जताया है।

error: Content is protected !!